फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत पर बंधक मिला युवक, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खेत पर एक युवक बुधवार रात बंधक मिला। उसने लूट के बाद बंधक बनाकर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस लेनदेन के विवाद में युवक के नाटक रचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी रमेश पासवान (32) मनौटी और बेहटा गांव के बीच बुधवार रात बंधक हालत खेत पर पुलिस को मिला। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक ने बंधक बनाकर लूट का आरोप लगाया। पुलिस बुधवार रात से सुबह तक मामले की जांच में जुटी। जांच दौरान कई तथ्यों की पड़ताल की और मेडिकल परीक्षण भी कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि रमेश पासवान और एक अन्य व्यक्ति के बीच शटरिंग के हिसाब को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध निकला। रुपये हड़पने की नीयत से लूट का नाटक रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें