बकेवर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में झोलाछाप के इलाज के युवक की मौत हो गई। झोलाछाप की दुकान पर परिजनों ने हंगामा किया।
जगदीशपुर निवासी धर्मेंद्र दुबे का पुत्र ऋषभ दुबे (25) को सोमवार को दस्त आ रहे थे। उसने इलाज के लिए बकेवर में झोलाछाप विजय सविता को दिखाया। झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाकर घर ले जाने को कहा। इंजेक्शन रे बाद ऋषभ का शरीर नीला पड़ गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही झोलाछाप दुकान बंद करके भाग गया। युवक की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया और झोलाछाप को बुलाने की मांग की। पुलिस से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार महेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।