खागा। पांच लाख रुपये के लिए छह वर्षीय मासूम अजैश उर्फ कल्लू का खैरई गांव से अपहरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी शिवशंकर कोरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
कोतवाली खागा क्षेत्र के पचीसा मजरे खैरई निवासी छह वर्षीय उजैश उर्फ कल्लू का 29 जनवरी की शाम करीब चार बजे घर के बाहर से अगवा किया गया था। पुलिस ने उजैश को शहर के तुराबअली का पुरवा निवासी गुड़िया के घर से खोजा था। गुड़िया और अपहरण में शामिल पचीसा निवासी निजाम को जेल भेजा था। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी शिवशंकर कोरी को भी प्रकाश में आने पर आरोपी बनाया था। वह गुड़िया के साथ बाइक से उजैश को शहर लेकर गया था। विवेचक प्रवीण यादव ने बताया कि शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवशंकर से कड़ी पूछताछ की और राजस्थान के गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। वह बच्चे को राजस्थान बेचने ले जाते।