फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक की मौत

Tue, 18 Jul 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। मछली मारने के लिए सोमवार की दोपहर दोस्तों के साथ निकले एक युवक की पांडु नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की खोजबीन में नाकाम रहने के बाद साथियों ने गांववालों को फोन से सूचना दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से खोज निकाला गया। परिजनाें ने बगैर पुलिस को इत्तला किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सादीपुर- चंदेलखेड़ा गांव निवासी शंकर उर्फ मंझिल पासवान का बड़ा बेटा शिवेंद्र (27) मकान में जाल बांधने का काम करता था।

इससे पहले यह सूरत में नौकरी करता था। सोमवार की दोपहर 12 बजे गांव के पांच दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए घर से जाल लेकर निकला था। यह सभी रियारी गांव के समीप बने पांडु नदी के रेलवे पुल के पास पहुंचे। जाल डालकर मछलियां पकड़ने के बाद यह लोग नदी में स्नान करने के लिए रेलवे पुल के ऊपर से छलांग लगाकर डुबकी मार रहे थे। इसी बीच शिवेंद्र अचानक डूब गया। इसकी भनक लगते ही पहले तो दोस्तों ने नदी में खोजना शुरू किया। जब यह हताश हो गए तो मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग पांडु नदी पहुंचे और तलाश जारी कर दी। इस प्रयास में शाम चार बजे इन्हें कामयाबी मिली लेकिन तब तक शिवेंद्र की सांसें थम चुकी थीं। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। शोकाकुल माहौल में युवक के शव का गांव के पास ही स्थित कोयला भट्ठी के पास दाह संस्कार कर दिया गया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है।


दो महीने पहले हुई थी शादी
शिवेंद्र की मौत ने पत्नी रीना की दो महीने पहले भरी मांग का सिंदूर छीन लिया। फतेहपुर की रीना के साथ शिवेंद्र का विवाह इसी 15 मई को हुआ था। पति की मौत ने रीना के अरमानों का गला घोट दिया तो छोटा भाई गजेंद्र के ऊपर से बड़े भाई का साया छिन गया। बेटे की मौत पर पिता शंकर पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वह दो साल पहले हुई पत्नी की मौत का गम भूल नहीं पाए थे कि एक और गम जिंदगी से जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें