फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी गोवर्धन सिंह (30) बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से बहन की ससुराल कौशाम्बी के पथरावां गांव जा रहे थे। कटोघन टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं चालक वाहन लेकर भाग गया।
कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें