- कानपुर में टायर पंचर की दुकान चलाता था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्ला नगर के पास बुधवार रात बाइक सवार को उल्टी दिशा से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को खबर दी।
कौशांबी जिला मंझनपुर थाने के शहीदाबा नारा गांव निवासी ओलन खान का पुत्र शारूफ खान (30) कानपुर रामादेवी में टायर पंचर की दुकान चलाता था। वह बाइक से रात को घर जा रहा था। कानपुर की ओर जा रहे गलत दिशा में लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
बाइक समेत युवक डिवाइडर में गिरा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है। लोडर मैदा मिल चोकर लादने विपरीत दिशा से जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।