फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंगेतर से दुष्कर्म के बाद तोड़ी शादी

Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। मंगेतर से दुष्कर्म के बाद युवक ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने की बात पर शादी तोड़ दी। पुलिस ने युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी थाने के सरकंडी गांव के खाटू का डेरा निवासी विनोद के साथ तय हुई थी। कुछ दिनों से विनोद और उसके पिता रामकृपाल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे विनोद ने बुधवार को फोन किया। उसे गांव के बाहर खेत पर बातचीत के बहाने से बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दहेज न मिलने पर शादी तोड़ने की बात कहकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें