फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खंदक में बाइक गिरने से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। दोस्त की शादी से लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर रविवार रात खंदक में गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। साथियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र के कारीकान गांव निवासी गुड्डू कुमार (19) दोस्त अनिल सोनकर (20) के साथ शनिवार को दोस्त की शादी में शामिल होने बाइक से किशनपुर कस्बा आए थे। बारात से दोनों रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे। थानाक्षेत्र के पहोरा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी। उसी दौरान रास्ते के निकल रहे ग्रामीण राजेंद्र और रंजीत सोनकर ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने गुड्डू कुमार को मृत घोषित कर दिया। अनिल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुड्डू कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर अविवाहित भाई था। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें