फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल में युवक की जहर खाने से मौत, हत्या का आरोप

Tue, 02 Apr 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव स्थित ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने पत्नी व ससुरालियों पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी संजीत रैदास (24) की शादी 2021 में बलीपुर गांव निवासी शीलू के साथ हुई थी। वह मजदूरी करता था। त्योहार पर घर लौटा था। 30 मार्च को ससुराल गया था। शीलू के मुताबिक पति शराब पीता था। इसी बात पर विवाद होता था। पति ने सोमवार शाम गांव किनारे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई जगदीश ने बताया कि अक्सर शीलू मायके में रहती थी। इसी बात पर संजीत का ससुरालियों से विवाद होता था। वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। ससुरालियों ने विवाद पर खाने में उसे जहर देने के बाद गांव के किनारे फेंक आए थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें