फाइल फोटो-02-सुनील कुमार। स्रोत परिजन
हुसैनगंज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी स्व. हृदयराम मौर्य का पुत्र सुनील कुमार (31) बृहस्पतिवार शाम घर की छत पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 10 दिन पहले ही गांव आया था। दरोगा बुद्धिमान सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली है।
छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन
मकनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सुनील कुमार के मकान की छत से महज तीन फीट की ऊंचाई पर कई वर्षों से एचटी लाइन गुजर रही थी। हादसे के बाद विद्युत निगम की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। गांव ही नहीं कई अन्य स्थानों पर भी घरों और दुकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें निकली हैं।
फाइल फोटो-02-सुनील कुमार। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-02-सुनील कुमार। स्रोत परिजन