बकेवर। भैसोली गांव में एक युवक ने कंडम घोषित स्कूल भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव सोमवार की रात स्कूल भवन के अंदर फंदे से लटका मिला।
भैंसौली निवासी सुरजीत यादव के घर के बगल में प्राथमिक स्कूल का कंडम भवन है। इसमेंइस परिवार ने भूसा भर रखा है। सोमवार की शाम सुरजीत का बेटा आदर्श (20) ने स्कूल भवन में प्लास्टिक की रस्सी से स्कूल की छत के लेंटर में लगे छल्ले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक युवक के घर न आने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। स्कूल के अंदर देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने रस्सी काटकर युवक को नीते उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से मां सुनीता, भाई अंकित, अनिकेत, बहन रूबी, काजल का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।