खागा। खागा कोतवाली के नरोत्तमपुर गांव निवासी गंगाराम ने बताया कि गांव के देशी शराब के ठेके पर उसका बेटा अनुज सेल्समैन है और बगल में ही छोटे बेटे विकास ने नमकीन आदि की दुकान खोल रखी है। बताया कि गांव का एक युवक को शराब और नमकीन उधार देने से मना कर दिया। दोपहर करीब ड़ेढ बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। वह युवक अपने दो भाइयों के साथ डंडा लेकर आया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट देख उसका पुत्र विकास व पत्नी ऊषा वहां पहुंची और बीच-बचाव किया, तो तीनों भाइयों ने उन्हें भी पीट दिया। गंगाराम ने बताया कि मारपीट में उसे व विकास को चोट आई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है। प्रभारी इंस्पेक्टर खागा डीके शुक्ल ने बताया कि तहरीर पर दोनों का मेडिकल कराकर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद