फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि विवाद में युवक को पीटकर नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि विवाद में घर में घुसकर युवक को पीटने के बाद नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बसियाखेड़ा निवासी रमेशचंद्र निषाद ने बताया कि भाई बाबू का निर्माणाधीन मकान नैनवाखेड़ा में है। भगनाखेड़ा निवासी मुनेश, कल्लू, ननकाई, प्रदीप उर्फ इलाहाबादी लाठी डंडों व फावड़ा से निर्माणाधीन मकान में पांच अगस्त को घुस गए। भाई बाबू को पीटा। पिटाई से भाई लहूलुहान हो गया। भाई को घायल हालत में नदी में फेंक भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे और उसने पुलिस को सूचना दी। उसने भाई को भर्ती कराया है। मामले की रमेशचंद्र ने शुक्रवार को तहरीर दी है।थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें