फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खजाने की खोज में अराजकतत्वों ने खोदा गड्ढा, ग्रामीण ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। कस्बा नरैनी रोड ब्रम्हदेव बाबा के सामने पीपल के पेड़ के नीचे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अराजकतत्वों ने खजाने के लालच में करीब पांच फीट का गड्ढा खोद डाला। आहट पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के आते देखकर अराजकतत्व मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। मौके पर पूजा पाठ भी किया था। ग्रामीण सुरेश, धमर, कप्तान, बुमबुम शुक्ला, लुस्सू, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि आहट पर वह लोग टॉर्च की रोशनी दिखाते हुए पहुंचे। रोशनी देखते ही गड्ढा खोदने वाले भाग निकले। उनके पास बड़ा बैग भी था। मौके पर फूल और पूजा की सामग्री मिली। सूचना पर पुलिस भी रात को पहुंची। ग्रामीणों में पीपल के पेड़ के नीचे सुबह कई काले सांप गड्ढे के पास देखने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें