फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथगाम। थाना पुलिस ने एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक बड़ा चाकू और एक कुल्हाड़ी बरामद हुआ। वहीं, आरोपी के दो साथी पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवंश अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना पुलिस रविवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मंगरे मऊ गांव के नजदीक बड़ी बाग के पास तीन युवक संरक्षित पशु का वध कर रहे हैं। आननफानन पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर मंगरेमऊ गांव निवासी जावेद उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर किया। उसके साथी गांव पट्टीशाह थाना हथगाम निवासी रिजवान अहमद और रियाज अहमद पुलिस को चकमा दे कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने वहां कटा पड़ा एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इसके अलावा खंजर भी मिले। आरोपी पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें