फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी राम सिंह उर्फ नन्नू से चोरी की दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी महबूब अहमद सुल्तानपुर घोष के ऐराया गांव में आम का बाग लिए है। महबूब 21 जुलाई की रात बाग के पास बाइक खड़ी कर सोया था। उसकी सुबह बाइक गायब थी।
उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी जंगबहादुर सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। 22 जून को घर के पास बाइक खड़ी की थी। उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नशे की लत की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करता है। बाइक चोरी के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देता था। दूसरी बाइक की नंबर लगाकर लोगों को बेंचता है।
विज्ञापन

दोनों बाइक चोरी होना स्वीकार किया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।



जालसाजी से जमानत लेने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी अभिलेखों से आरोपियों की जमानत लेने वाले हिस्ट्रीशीटर को थरियांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के हसवा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सतीश चंद्र उर्फ सतीश लोधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। कचहरी में मुंशी का काम करता है। आर्थिक लाभ के लिए एक अचल संपत्ति व आधार कार्ड का बार-बार प्रयोग करके फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था। दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गंभीर अपराधों के अभियुक्तों की फर्जी जमानत लेता है। जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। जमानत अभिलेखों के सत्यापन में सामने आया कि विभिन्न थानों से संबंधित करीब आठ मुकदमों में कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर जमानत कराई है। तलाशी में विभिन्न अभियोगों से संबंधित फर्जी जमानत प्रपत्रों की छायाप्रतियां, खतौनी व आधार कार्ड की प्रतियां, कूटरचित दस्तावेज पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।



-


महिला को सांप ने डसा
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी शिवभजन की पत्नी उत्तरा देवी मंगलवार शाम धान की बेढ़ खोद रही थी। जहां महिला को सांप ने डस लिया। महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें