फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रा के अपहरण में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा के अपहरण में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। वहीं, छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा 22 मई को परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और थाना क्षेत्र के बडिगवां निवासी रामशरण उर्फ सोनू को सर्विलांस की मदद से कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसके साथ छात्रा भी थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। छात्रा के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, विस्फोटक पदार्थ रखने के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें