फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डोली उठाने का बयाना वापस करने गए युवक की पिटाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लड़के पक्ष के घर शादी की डोली उठाने का बयाना वापस करने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। युवक गंभीर हालत में घर पहुंचा। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। नाजुक हालत देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने लड़के पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना थरियांव क्षेत्र के रसूलपुर उर्फ खोजवापुर निवासी रामनरेश पासवान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बड़ा पुत्र रामभवन(32) थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक की शादी में लड़की की डोली उठाने का बयाना 500 रुपये लिया था। उसने पुत्र को डोली उठाने से मना किया और बयाना वापस करने को कहा। पुत्र बुधवार सुबह करीब 11 बजे बयाना वापस करने लड़के पक्ष के घर पहुंचा। पिता का आरोप है कि लड़के पक्ष वालों ने बेटे की पिटाई कर दी और उसे जहर खिला दिया। बेटा गंभीर हालत में घर पहुंचा। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की टीम ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही मां कुशमा देवी भाई ननकू, जयकरन बहन मीना देवी व रीना देवी बदहवास हो गईं हैं। पिता का आरोप है कि जहर खिलाने की बात बेटे ने ही घर पहुंचने पर बताई थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें