फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर बुलाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। झांसा देकर पड़ोसी अनुसूचित जाति की किशोरी को घर बुलाने के बाद युवक ने दुष्कर्म कर डाला। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि पड़ोसी अमित पाल किसी काम के बहाने से किशोरी को घर बुला ले गया। घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस से तहरीर दी। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें