फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक की कार से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुआ के घर से लौटते समय रोड किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार सवारों ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरा गांव निवासी जीतू सिंह उर्फ कल्लू (24) महाराष्ट्र के पुणे में फैक्टरी कर्मी था। कुछ दिन पहले गांव लौटा था। वह राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव अपनी बुआ के घर आया था। बुआ के घर जाने को शाम को निकला था।
उसने भाई दीपक को बाइक लेकर बुलाया था। वह पैदल लक्ष्मणपुर गांव किनारे रोड पर पहुंचा था। रोड किनारे ही तेज रफ्तार कार युवक को कुचलते निकल गई। हादसे भाई दीपक, मां कमलेश देवी, पिता चुन्नू सिंह का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल
हसवा। कस्बे में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया। कस्बा निवासी नन्हू ई-रिक्शे से शहर जा रहा था। ईरिक्शा कस्बे के बाहर कुछ दूरी पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नन्हू घायल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें