फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने फूंका ट्रक

Tue, 07 May 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौडगरा। घर से चौडगरा जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार देर शाम की है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर मजरे बिसनामऊ निवासी रामबरन सिंह गौतम का पुत्र सत्यम (24) घर से चौडगरा बाइक से जा रहा था। बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सत्यम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर गांव में मिनटों में सूचना पहुंच गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और चालक को पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक की आग पर काबू पाया। ट्रक में लदे माल को आग से बचा लिया गया। मौके पर औंग, बकेवर, कल्यानपुर का फोर्स पहुंचते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक सत्यम सिंह पहुर मोड़ पर गिट्टी, मौरंग, सरिया का व्यवसाय करता था। उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। पत्नी शिवानी बेहाल है। दोनों भाइयों में सत्यम सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें