फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 27 May 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने फंदे से नीचे उतारा, तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन

मानिकपुर का राम बहादुर (40) प्रांत गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। वह 11 दिन पहले गांव आया था। रविवार रात बाजार से घर लौटा था। पत्नी गुड़िया दो बच्चों के साथ गांव में हो रही भागवत में गई थी। राम बहादुर पत्नी के इंतजार में घर के बाहर बैठा रहा। पत्नी के पहुंचने पर विवाद होने लगा। रामबहादुर ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी बेहोश हो गई। घबराकर राम बहादुर ने पत्नी के मुंह में पानी के छींटे मारकर होश में लाया, लेकिन वह बेसुध लेटी रही। पत्नी की गंभीर अवस्था मानकर युवक घबरा गया। उसने पत्नी की साड़ी से छप्पर की बल्ली में फंदा लगा लिया। गुड़िया कमरे से उठकर बाहर गई, तो पति को फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। उसे फंदा से नीचे उतारा, तब तक राम बहादुर की सांस थम चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें