फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के बाद गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात का दबाव बनाया। मना करने पर शादी से इन्कार कर दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री अमौली निवासी एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। यहां एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर पुत्री ने मां को आपबीती बताई।
इसके बाद युवक के परिजन से बात हुई तो उन्होंने शादी का आश्वासन दिया लेकिन अब गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। गर्भपात से इन्कार करने पर युवक ने शादी करने से मना कर दिया। विरोध करने और पुलिस से शिकायत की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीण ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।