फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्लेड से हमला कर युवक की चेन-ब्रेसलेट, रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण टोला मोहल्ला निवासी साहिल बुधवार की सुबह दूध लेने घर से निकला था। उसने बताया कि माहेश्वरी मार्केट में पीछे से तीन युवक हाथ में डंडा लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने ब्लेड से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

साहिल का आरोप है कि उसके गले से चांदी की एक चेन, हाथ से चांदी का ब्रेसलेट और जेब से 1930 रुपये छीन लिए। घायल हालत में साहिल ने कोतवाली पहुंचकर तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद शिकायत की। अपराध निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें