फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए शिक्षकों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Fri, 03 Jul 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले 47 शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों को खुशी और गम के माहौल के बीच विदाई दी। गुरुवार को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर में मुख्य अतिथि सपा के जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों के जीपीएफ की चेक के साथ पेंशन स्वीकृति के अभिलेख सौंपे। बाद में शाल और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें विदाई दी गई। शिक्षकों में इसे लेकर खुशी है कि अब उन्हें देयों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस की पहल पर विभिन्न देयों से संबंधित दस्तावेज पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्तपोषित कालेजों के 4 प्रिंसिपल, 5 प्रवक्ता, 25 सहायक अध्यापक, राजकीय माध्यमिक स्कूलों का 1 प्रधानाचार्य, 1 प्रवक्ता, 2 सहायक अध्यापक, वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों के 4 लिपिक और 7 परिचारक 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अभी तक सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृत कराने के साथ फंड भुगतान कराने के लिए सालों विभागीय दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन नए डीआईओएस नंदलाल यादव ने जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहलपी बार नई परंपरा कायम की है। इस बार इन सभी सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गुरुवार को सीपीएस में समारोह आयोजित करके जीपीएफ की चेक, पेंशन स्वीकृति के अभिलेख प्रदान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें