फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लगातार 11 ड्यूटी दिन करने पर चालक-परिचालकों को मिलेंगे 4,400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली पर्व पर परिवहन निगम लगातार 11 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 4,400 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगा। 10 से 20 नवंबर तक की अवधि में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी इसका लाभ ले सकेंगे। इसका लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को लगातार कम से कम 10 ड्यूटी करनी होगी। 10 दिन कार्य करने वालों को महज 3500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

त्योहार पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और इस दौरान बसों का सुचारु संचालन कराना परिवहन निगम के लिए चुनौती होता हैं। त्योहार मनाने के लिए बहुत से चालक-परिचालक और कर्मचारी भी छुट्टी लेते हैं। आगामी पर्व काे देखते हुए निगम ने छुट्टी न लेने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। चालक-परिचालकों को रोजाना 300 किलोमीटर प्रतिदिन और उससे अधिक बस का संचालन करना होगा। निर्धारित मानक से अधिक बस का संचालन करने पर चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अधिक राशि मिलेगी। कार्यशाला के सभी कर्मचारी यदि 11 दिन ड्यूटी लगातार करेंगे तो उन्हें एक मुश्त 1800 रुपये और 10 दिन तक ड्यूटी करने पर 1500 रुपये मिलेंगे।
रोडवेज बसों का संचालन शहर से लखनऊ, बांदा, कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली सहित कई प्रदेश के रूटों पर होता है। वहीं दीपावली पर चित्रकूट मेले में शामिल होने वाली भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार 10 नवंबर से मेले की शुरूआत हो जाएगी। सभी रूटों पर बसों का सुचारु संचालन कराने के लिए कर्मचारियों और बसों की उचित ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


दीपावली पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दीपावली के बाद राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

- विपिन अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें