फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार ना बना दे टंकियों का पानी, सफाई न होने से आ रही काई

Fri, 22 May 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते तापमान से राहगीर हलाकान हो रहे हैं। नगर पालिका परिषद की प्याऊ व्यवस्था धड़ाम है। हाल यह है कि नगर पालिका की फुटबालनुमा टंकियों से दूषित पानी निकल रहा है। सालों से टंकियों की सफाई न होने से कचरा और काई जमी है। टोटियों से पानी के साथ गंदगी निकलती है।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने करीब पांच साल पहले आधा दर्जन से ज्यादा सीमेेंटेड की फुटबालनुमा पानी की टंकियां स्थापित कराई थी। मौजूदा समय में तीन टंकियां ही काम कर रही हैं।

टंकियों का रखरखाव न होने से टंकियों से गंदा पानी आता हैं। कलक्टरगंज इलाके में स्थित टंकी के इर्द गिर्द गंदगी फैली है।

टंकी की सफाई न होने से काई जमा हो गई है, जो बीच बीच में पानी के साथ बाहर निकल रही है। सब्जी दुकानदार अशोक कुमार कहते हैं कि मजबूरी में पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ज्वालागंज चौराहे स्थित टंकी का भी कमोबेश यही हाल है। टेंपो चालक अनवर का कहना है कि टंकी के पानी से बदबू आती है। लोग मजबूरी में इस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आधी फुटबालनुमा पानी की टंकियों के काम न करने से प्याऊ की स्थापना कराई जा रही है। पानी की टंकियाें की साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी’। - चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें