फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दिवस के रूप में मनाया विश्व विकलांग दिवस

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
नहर कालोनी में धरना प्रदर्शन करते नि:शक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शासन और प्रशासन की अनदेखी से नाराज नि:शक्तों ने विश्व विकलांग दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। नि:शक्तों ने कहा कि उनकी मांगों के प्रति न तो सरकार गंभीर है और न प्रशासन।
विज्ञापन



शनिवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद विकलांग कल्याण सहायता समिति की ओर से नहर कालोनी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा अष्टाबक्र ने कहा कि शासन प्रशासन से कई बार मांगे पूरी करने के लिए ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नि:शक्तों ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकलांग बंधु की बैठक कराने, विकलांग पेंशन राशि तीन सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये मासिक करने, पेंशनर के न रहने पर आश्रितों को पेंशन देने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर, रचना दुबे, शमशाद खान, बेनू देवी, राजू दुबे, जय सिंह, देवी प्रसाद, विक्रम सिंह, लवकुश कुमार, रितेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार मौजूद रहे।



फतेहपुर। विकास मंच ने विश्व विकलांग दिवस पर 11 नि:शक्तजनों को गोद लेने का निर्णय लिया है। इसमें मंच की ओर से बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और अपने बच्चों की तरह रखने का जिम्मेदारी निभाएंगे। निदेशक अंकित सिंह ने बताया कि जमरावां के नि:शक्त विकास को गोद लिया है। संयोजक रामप्रकाश मौर्य ने हिमांशु को, निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव ने अंशू, विजय श्रीवास्तव ने शोएब, यास्मीन को सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने फारूख को सहारा देने का निर्णय लिया है। सजग सारथी के निदेशक नवीन शुक्ल ने तबरेज, प्रवीण श्रीवास्तव ने शीबा को सहारा देंगे। विकास मंच के महासचिव डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव कौशल और इरफान को गोद लेंगे। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, देवेंद्र पांडेय, रामनरायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें