लक्ष्मनपुर गांव में आग से जली गृहस्थी के पास खड़ा पीड़ित परिवार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे कौंडर में शनिवार रात एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जब तक घर के बाहर सो रहे परिवार को भनक लगती गृहस्थी जल कर राख हो गई।
लक्ष्मणपुर मजरे कौंडर निवासी बलवीर रैदास मजदूरी करके परिवार पालन पोषण करता है। शनिवार रात वह परिवार समेत घर के बाहर सो रहा था।
रात में जब अचानक उसकी नींद खुली तो घर से धुआं निकल रहा था और अंदर आग लगी थी। यह देख उसने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग जग गए और पानी लेकर दौड़ पड़े।
लोगों ने आग बुझाना शुरू किया और कुछ देर बाद आग बुझ गई। बलवीर ने बताया कि आग लगने से राशन, कपड़े, रजाई-गद्दे, जेवर व नगदी सब कुछ जल कर राख हो गया।