फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में मतदान केंद्र न बनाने पर ग्रामीणों की नाराजगी

विज्ञापन
गोझ गांव में मतदान बहिष्कार को लेकर गांव के मुख्य मार्ग पर टंगा बैनर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। खजुहा ब्लाक के तपनी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गोझ में मतदान बूथ न बनाए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मतदान का बहिष्कार करने का एक बैनर गांव के प्रमुख मार्ग पर लगा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चार किमी दूर तपनी गांव में बूथ बनाया गया है, जबकि गांव में प्राथमिक स्कूल है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं को चार किमी जाने-आने में बहुत दिक्कत होगी।
ग्रामीण अशोक सिंह, ननकवा सिंह ने कहा कि गांव में मतदान केंद्र न होने की वजह से 20 फीसदी बुजुर्ग वोट नहीं डाल पाएंगे।
अधिकारियों से भी मतदान केंद्र बनाने के लिए कहा गया था। गांव के विजय बहादुर सिंह, कल्लू सिंह, शिवपूजन ने बताया कि पूरे गांव के लोगों ने एकमत से निर्णय लिया है कि पहले गांव में मतदान केंद्र बने, तब वह लोग वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें