फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: टूटी एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के बहुआ में खेत पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र गंगईपार गांव निवासी कासिम नट (42) सोमवार रात खेत से मजदूरी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में सिधांव के पास एक खेत में लघुशंका के लिए रुका। जहां हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। आसपास के लोगों ने हादसा देखकर परिजनों को सूचना दी।

उपकेंद्र में सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, लेकिन देर हो चुकी थी। मौके पर मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी विशेषा, बेटे गुलफाम, दिलशाद, आर्यन व बेटियां आशियाना, सोफियाना व गुलनाज रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें