कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य
के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों के सियासी झुकाव को चुनौती दी। तीन जिलों
के इस चुनाव में घर का कामकाज निपटाने के साथ महिलाओं ने पुरुषों के
मुकाबले अधिक मतदान किया।
महिला मतदाताओं ने 97.33 प्रतिशत मताधिकार का
प्रयोग किया जबकि घरों से निकले वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 96.90 रही।
एमएलसी के चुनाव में फतेहपुर से 1926 मतदाताओं ने वोट किया।
95.30 फीसद हुए
मतदान में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 96.33 व पुरुष प्रतिशत 94.59 रहा।
कानपुर देहात से 1253 मतदाता सामने आए। यहां 98.97 फीसद वोटिंग हुई।
जिसमें
महिलाओं के वोट देने का प्रतिशत 99.91 व पुरुष प्रतिशत 99.73 था। कानपुर
नगर से 1312 मतदाताओं ने वोट किया। 98.13 प्रतिशत वोटिंग वाले इस जिले
90.68 फीसदी महिलाएं व 97.76 प्रतिशत पुरुष मतदाता ने वोट किया।
इस प्रकार
से 97.12 प्रतिशत हुई वोटिंग में 0.54 फीसद बढ़त लेकर महिलाएं आगे रहीं।
जिनका मत प्रतिशत 97.44 रहा जबकि पुरुष मतदान का प्रतिशत 96.90 पर सिमट
गया।