फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिलाओं को उनके अधिकारी के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अल्लीपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिला जज अजय सिंह प्रथम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार, भरण-पोषण का अधिकार, पति व रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार व पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने समेत उनके तमाम अधिकारों पर चर्चा की। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व स्वयं अपनी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। न्याय रक्षक लीगल एड डिफेंस काउंसिल फतेहपुर के शिव सौरभ मिश्रा ने महिलाओं को भारतीय संविधान और फैक्ट्री अधिनियम-1948 के तहत उनके अधिकारों से अवगत कराया। अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को डरने की आवश्यकता नही हैं। किसी भी परेशानी में वह 1090 डायल करें। रोशनी उमराव कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों में बिना डरे शिकायत करने की सलाह दी। इस मौके पर 50 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें