फतेहपुर। सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। असोथर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी जगदीश अपने बहनोई दीपक कुमार निवासी अर्रा के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव जा रहे थे। असोथर थाने के रानीपुर गांव के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए। खागा कोतवाली क्षेत्र के चकबुल्लापुर गांव निवासी संतोष बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। त्रिलोचनपुर के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजेंद्र साइकिल से सब्जी खरीदकर घर आ रहा था। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। हथगाम थाना क्षेत्र के मुंगरीबाग निवासी अफसाना अपने 10 वर्षीय पुत्र अयान अपने नाना शफीक अहमद के साथ रिश्तेदारी में बिंदकी कोतवाली के धानेमऊ गांव ई रिक्शा से जा रहे थे। राधानगर क्षेत्र के नेवलापुर गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से तीनों घायल हो गए। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के अकीलाबाद गांव निवासी जितेंद्र बाइक से शहर आ रहा था। बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी अरविंद गांव के मनीष साथ बाइक से हुसैनगंज रिश्तेदारी में जा रहे थे। डोलेपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।