फतेहपुर। बिंदकी कस्बे में रिक्शे पर सवार दो महिलाओं ने एक महिला के बैग से 49 हजार रुपये पार कर दिए। सरकंडी गांव निवासी हसीना 29 अक्तूबर को बेटी मनीषा के साथ ललौली रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12:15 बजे 49 हजार रुपये बैग में रखकर दोनों रिक्शे से घर लौट रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं भी रिक्शे में सवार हो गईं। आरोप है कि मौका पाकर उन्होंने बैग काटकर उसमें रखे रुपये निकाल लिए। घर पहुंचने पर हसीना को बैग से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।