फोटो-14-पोषाहार हाथों में लिए खड़ी महिलाएं। संवाद
धाता। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मखौवा, कोट और नसीरपुर में शनिवार को बच्चों के लिए पोषाहार वितरित किया गया। ग्राम पंचायत मखौवा की प्रधान सुशीला देवी, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान रूबी और ग्राम पंचायत नसीरपुर की प्रधान श्रीमती ने बच्चों को पोषाहार बांटा। इस मौके पर महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं नारी सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश कुमार मिश्रा ने कहा, गांव की प्रगति स्वच्छता से ही संभव है। सभी से घर और आसपास सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।