फोटो-08-विद्यालय में अध्यापकों के साथ दिलीप कुमार। संवाद
फतेहपुर। जिले के चंद्रभानु इंटर कॉलेज, दमापुर के छात्र दिलीप कुमार को राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। ग्राम अलनापुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र दिलीप के चयन पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। प्रतियोगिता रविवार से अयोध्या में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक अभय सिंह, प्रधानाचार्य अनिलराज सिंह आदि ने दिलीप को शुभकामनाएं दी।