फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-04-सोनम। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार रात महिला कमरे में रस्सी के फंदे से लटक गई। मायके पक्ष ने रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सोनम प्रजापति (25) की शादी 28 जून 2020 को गांव चक इटौली निवासी गया प्रसाद प्रजापति के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले सोनम की बीमारी में 55 हजार रुपये ससुरालियों ने खर्च किए थे। सोनम के भाई राकेश ने बताया कि बीमारी में खर्च हुए रुपयों की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे।
उसे कई दिनों से गाली-गलौज कर परेशान किया जा रहा था। बहन ने फोन पर प्रताड़ित किए जाने की जानकारी भी दी थी। इसके चलते ही बहन रात को कमरे में रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटक गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पड़ोसियों से हुई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-04-सोनम। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें