फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति की बाइक फूंकी

Sun, 09 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर पति पड़ोसी के घर उलाहना देने पहुंचा। इससे नाराज आरोपी ने महिला के पति की बाइक में आग लगा दी और मारपीट कर भाग निकला। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने एफआईआर में बताया कि 13 जनवरी 2023 को पत्नी घर पर अकेली थी। पड़ोसी जितेंद्र लोधी घर में घुस आया और पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घर पहुंचने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी। वह आरोपी के घर जब उलाहना देने गया तब जितेंद्र ने रात में देख लेने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इसके बाद देर रात जितेंद्र घर पहुंचा। गाली गलौज करने लगा। तभी उसने खिड़की खोलकर बाहर देखा कि बरामदे में खड़ी बाइक का जितेंद्र ने पेट्रोल पाइप खोल दिया। उस पेट्रोल को बाइक में डालकर आग लगा दी। वह घर से बाहर निकला। तभी उसके साथ मारपीट की और भाग निकला। उसने फौरन 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। कार्रवाई न होने पर युवक ने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास, आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें