फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात से भरा महिला का पर्स तीन घंटे बाद वापस मिला

विज्ञापन
महिला को उसके पर्स और जेवरात सौंपती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। ससुराल जाने के लिए निकली महिला का पर्स रास्ते में पर्स गिर गया। जानकारी पर महिला ने काफी खोजबीन की लेकिन पर्स नहीं मिला। आखिर में उसने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान एक सब्जी दुकानदार को पर्स मिल गया। उसने महिला का पर्स लौटा दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर के बाकरगंज मोहल्ले की रहने वाली अफसाना पत्नी नफीस अपनी बेटी लाडो के साथ मायके बिंदकी कस्बे के लाहौरी मोहल्ले में एक शादी के लिए आई थी। वह शुक्रवार की शाम घर जाने के लिए ई रिक्शा से कुंवरपुर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पहुंची। इस बीच उसका पर्स गिर गया। जब महिला को पता चला, तो उसके
होश उड़ गए। पर्स में महिला का सोने का हार, चांदी की पायल, मोबाइल व अन्य सामान था। महिला ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर खोजबीन चालू की। इधर, करीब
विज्ञापन

शाम सात बजे कस्बे के बड़ाकुआं निवासी सब्जी व्यापारी वाजिद दुकान बंद करके घर जा रहा था, तो उसे पर्स मिला। पर्स में महिला के फोन की घंटी बज रही थी। उसने फोन उठाया और पर्स रास्ते में मिलने की खबर दी। जिसके बाद महिला ने राहत सांस ली। वह पर्स लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का पर्स मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें