फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर फूल तोड़ रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-22-रुक्मिणी देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह राजपूतनगर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फूल तोड़ रही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस हाईवे किनारे लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला निवासी रुक्मिणी देवी (65) पत्नी दिवंगत रामप्रसाद सिंह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। वह हाईवे किनारे फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर गिर गईं।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पौत्र संजय सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित प्रतिष्ठानों और होटल-ढाबों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-22-रुक्मिणी देवी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें