सकुंतला देवी की फाइल फोटो - चौडगरा
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। नलकूप से शनिवार को घर आते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी शकुंतला देवी (55) पत्नी शिवचरन वर्मा शनिवार शाम अपने नलकूप से घर लौट रही थी। रास्ते में तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी।
घायल महिला की शनिवार रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।