फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुलेट नहीं मिलने पर महिला को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पति ने मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के नूरगंज मोहल्ला निवासी सईद खां ने पुलिस को बताया कि पुत्री नाजनी (26) का निकाह 22 नवंबर 2023 को मोहल्ले के समर खां के साथ किया था। पुत्री के निकाह के बाद ससुरालियों के साथ महाराष्ट्र प्रांत मुबरा जिला अलमास कालोनी स्थित मकान में रहने लगे। बुलेट व डेढ़ लाख की नकदी की मांग को लेकर पुत्री को उसका पति समर खां, सास शरीना, ससुर रईस खां, जेठ रफीक खां, चचेरे ससुर नफीस खां प्रताड़ित करने लगे। 24 जून को दोपहर उसकी पुत्री को पीटकर घर से निकाल दिया। ट्रेन से पुत्री घर आई। दामाद समर खां ने 30 जून को पुत्री नाजनी को मोबाइल पर कॉल की और तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें