फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की जहर खाने से मौत, पति ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढ़ेरा गांव में महिला की जहर खाने से मौत हो गई। पति ने परिवार के एक युवक पर आशनाई के चलते जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आत्मग्लानि में आत्महत्या करना मान रही है।
विज्ञापन

औढ़ेरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी नीलम देवी (30) ने मंगलवार रात जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में नीलम की मौत हो गई।
पति विजय कुमार ने आरोप लगाया कि परिवार के एक युवक ने पत्नी को प्रेमजाल में एक साल पूर्व फंसाया था। उसने दोनों समझाया था। युवक ने किसी बात पर मंगलवार को पत्नी को पीटने के बाद जहर खिला दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि महिला ने आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें