फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टिन शेड के पाइप में आ रहे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। टिन शेड के पाइप में आ रहे करंट की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन महिला को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव निवासी रंजीत साहू की पत्नी शैलजा देवी (22) सुबह घरेलू काम निपटा रही थीं। घर के बाहर टिन शेड से बिजली तार गुजरे हैं। टिन शेड का पाइप छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन किसी तरह उसे करंट से अलग कर सीएचसी लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शैलजा का मायका जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुल्लीहार गांव में है। शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी छह माह की पुत्री है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें