खागा। रविवार सुबह फर्राटा का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा बिजली का कटा तार हाथ में छूने से हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी जितेंद्र लोधी की पत्नी सविता देवी (46) सुबह कमरे में फर्राटा का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रही थीं। घटना के समय पति घरेलू सामान खरीदने दुकान गए थे और बेटी भी घर से बाहर थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं।
कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। महिला को तत्काल सीएचसी हरदों ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि फर्राटा का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत हुई है।