फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झोलाछाप से इलाज में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। झोलाछाप के इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के सरौली निवासी शिवशंकर ने बताया कि पत्नी निर्मला देवी (32) की 11 मार्च से तबियत खराब चल रही थी। पहले घरेलू इलाज किया जा रहा था। हालत में सुधार ने होने पर मंगलवार को इटौली गांव में झोलाछाप को दिखाने पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि झोलाछाप ने पत्नी को दवा दी और इंजेक्शन लगाया। कुछ देर तक क्लीनिक में भर्ती रखा। इसके बाद घर ले जाने के लिए कहा। वह पत्नी को घर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही हालत गंभीर हो गई। शरीर में सूजन आने लगी। वह पत्नी को लेकर फिर झोलाछाप के पास पहुंचे।
विज्ञापन


झोलाछाप ने हालत नाजुक देखकर कहीं और दिखाने के लिए भेज दिया। वह पत्नी को जिला अस्पताल रात को लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का भाई कौशल भी घटना की सूचना पर पहुंचा। पति और भाई ने झोलाछाप के गलत इलाज से निर्मला की मौत का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें