फाइल फोटो 22- राजकुमारी
30- हादसे के बाद घटनास्थल लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पति के साथ रिश्तेदार के घर जा रही बाइक सवार महिला सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से कुचल गई। मौके पर लगी भीड़ को हटाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी रामभवन परिवार के साथ कई साल से कस्बे में रहते हैं। वह पत्नी राजकुमारी (50) को बाइक से लेकर कचपुरवा गांव रिश्तेदार के घर किसी काम से जा रहे थे। औगासी मार्ग पर सामने से आ रहे डंपर की टक्कर बाइक सवार को लगी। बाइक सवार अनियंत्रित हो गया।
बाइक में पीछे बैठी राजकुमारी डंपर की ओर गिरी। पति दूसरी ओर गिरा। डंपर के पीछे टायरों से महिला की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देेख कर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक का पीछा किया। डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। हादसा देेखकर पति रामभवन बदहवास हो गया। बाइक में शक्कर की बोरी भी लदी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोरी में ही डंपर की टक्कर लगी, तभी महिला बाइक से गिरी। पुलिस ने डंपर को थाने में खड़ा कराया। चालक की आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के तीन पुत्र वीरेंद्र, धीरेंद्र और सुरेंद्र हैं।
बड़ा बेटा वीरेंद्र गाजीपुर असोथर रोड पर किराने की दुकान चलाता है। दूसरा बेटा धीरेंद्र भी व्यापार करता है। तीसरा बेटा सुरेंद्र प्रयागराज में पढ़ाई करता है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।