फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 05 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर गांव की रहने वाली अंजली (21) पत्नी नरेंद्र की सोमवार की दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई दयाराम ने शाम को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि बहन अंजली की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। बहन ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। ससुरालियों ने बहन की जहर खिलाकर हत्या की है। उसके शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। खबर मिलने पर वह लोग लोग पहुंचे और अंतिम संस्कार रोकवाया। दयाराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-
तेलंगाना से युवक का शव आते मचा कोहराम
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर गांव निवासी शिवप्रसाद के इकलौते पुत्र रणधीर निषाद (21)की तेलंगाना के वरंगल में ट्रांसमिशन लाइन का काम के दैरान टावर से गिरकर मौत हो गई। उसका सोमवार को शव गांव पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि रविवार को तार खींचने के दौरान रणधीर टावर में चढ़ा था, जहां सेफ्टी बेल्ट टूटने से करीब 100 फिट ऊंचाई से नीचे गिरने से जान गई है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का हाल बेहाल दिखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्व विधायक की तहरीर पर डीसीएम चालक पर मुकदमा
अमौली। चांदपुर थाने के कौंह निवासी पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का एक्सीडेंट करने का प्रयास किया गया। मामले में पूर्व विधायक की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को वह भट्ठे की देखरेख के लिए गए थे। नहर पटरी के किनारे पैदल आते समय पीछे से डीसीएम चालक नशे की हालत पहुंचा और टक्कर मारने का प्रयास किया। अंगरक्षकों के शोर मचाने पर नहर की तरफ कूदकर जान बचाई। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक प्रदीप पाल निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें