खागा। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में पति से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद एक महिला ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव भवानीपुर निवासी गंगाराम पासवान ट्रक चालक है। वह काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। रात को पत्नी सोनी देवी (32) ने कमरे में मोबाइल पर पति से बातचीत कर रही थी। परिजन के मुताबिक बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। कुछ देर बाद सोनी ने जहर खा लिया।
भांजे जयकरन ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा और अन्य परिजन की मदद से सोनी देवी को सीएचसी खागा ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर सोनी देवी की मौत हो गई। महिला के तीन बच्चे अनुराग (4), राधिका (8) और रागनी (6) हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।